FEATURED
जाट’ का ट्रेलर धूम मचाने को तैयार,सेट से वीडियो साझा कर सनी देओल ने दिया फिल्म पर अपडेट

सनी देओल अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जाट’ के लिए कमर कस रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म का प्रचार भी शुरू कर दिया है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्हें फिल्म से जुड़ी नई जानकारियों का भी इंतजार रहता है। अब उन्होंने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की फुटेज वाला एक खास वीडियो शेयर किया और यह भी घोषणा की कि ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
सनी देओल का पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें सेट का दौरा करते हुए देखा गया। वीडियो साझा करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘जाट ट्रेलर जल्द ही आ रहा है। तेरा जाट। पोस्ट पर प्रशंसकों ने भी प्यार बरसाया। प्रशंसकों में से एक ने लिखा कि इंतजार नहीं कर सकते। कई लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी घोषित कर दिया।



