छत्तीसगढ़

बोलीविया मे दर्दनाक सड़क हादसा : दो बसों में हुई भीषण टक्कर, 37 लोगों की मौत, 39 घायल

नई दिल्ली: बोलीविया के पोटोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है. बता दें पोटोसी क्षेत्र में दो बसों बीच भीषण टक्कर के कारण 37 लोगों की मौत हो गईं और 39 लोग घायल लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उयूनी और कोलचानी के बीच स्थित सड़क पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक बस विपरीत लेन में चली गई, जिससे टक्कर हो गई। हालांकि दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हैं.

 

ड्राइवर ने पी थी शराब?

उयूनी, सालार दे उयूनी का प्रवेश द्वार है, जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक का है. यह लगभग 10,000 वर्ग किमी में फैला है और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसलिए यह क्षेत्र यात्रियों से भरा रहता है। पुलिस ने बताया कि बसों में से एक ओरुरो जा रही थी, जहां कार्निवल उत्सव चल रहा था। यात्रियों के अनुसार, ड्राइवर ने दुर्घटना से पहले शराब पी थी। फिलहाल ये अभी साबित नहीं हुआ है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

शवों की पहचान में जुटी पुलिस

पोटोसी पुलिस कमान के प्रवक्ता ने बताया कि चार अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस हादसे में मारे गए लोगों और घायल यात्रियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बता दें बोलीविया की पहाड़ी और खराब रखरखाव वाली सड़कें बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। यहां हर साल सड़क दुर्घटनाओं में औसतन 1,400 लोग अपनी जान गंवाते हैं।

Related Articles

Back to top button