छत्तीसगढ़

मेरी जीत ग्राम के देवतुल्य मतदाताओं के प्रेम व आशीर्वाद की जीत है -भरत कश्यप

सर्वाधिक मतों से जीत के बाद भारत में प्राप्त किया प्रमाण पत्र ,जताया मतदाताओं व ग्रामवासियों का आभार कहा-ह्रदय से धन्यवाद

 

जगदलपुर।कहते हैं कि मेहनत अगर पूरे दिल से किया जाए तो वह कभी भी व्यर्थ नहीं जाता इसका परिणाम और फल भी जरूर मिलता है… लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत गढ़िया से सर्वाधिक 504 मतोंसे जीत हासिल कर सरपंच बने युवा मृदुभाषी एवं क्षेत्र के जनता के लिए सदैव आगे रहने वाले भरत कश्यप ने साबित कर दिया आज उन्होंने जीत के बाद विधिवत प्रमाण पत्र हासिल किया इस अवसर पर उन्होंने गढ़िया के समस्त लोगों का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि मेरे लिए यह जीत देवतुल्य आप सभी मतदाताओं के प्रेम और आशीर्वाद की जीत है मैं हमेशा गांव के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में गढ़िया जाना जाएगा।

 

ज्ञात हो कि ग्राम गढ़िया से जीत पाना इतना आसान नहीं था बहुकोणीय यह चुनाव छेत्र ज कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के गृह ग्राम होने के साथ यहां अन्य प्रत्याशियों ने भी सरपंच पद को जीतने पूरा जोर दिखाने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा परन्तु भाजपा समर्थित शिक्षित , विनम्र व्यक्तित्व के धनी युवा प्रत्याशी भारत कश्यप को ग्राम के मतदाताओं ने अपना भरपूर प्यार वा आशीर्वाद देकर विजयी बना यह जतला दिया कि वे बदलाव के साथ है। कम उम्र में ही क्षेत्र की जनता के साथ बस्तर की सेवा करने संकल्पित युवा नेता भरत लगातार अपने क्षेत्र के साथ लोहंडीगुड़ा में भी जनमुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं और परिश्रम करके लोगों के बीच पहुंचते रहे हैं उनकी आवाज बनते रहे हैं इसी का परिणाम है कि बदलाव और भविष्य को लेकर गढ़िया ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने उन्हें अपना भरपूर इसने आशीर्वाद दिया है।

Related Articles

Back to top button