उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ


*आध्यात्मिक शांति आज के समय की आवश्यकता, शांति सरोवर में आकर मन के विकारों को कर सकते हैं दूर : डिप्टी सीएम अरुण साव*
*प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का राज योग के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का अभिनव अभियान : डिप्टी सीएम अरुण साव*
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विधानसभा मार्ग, रायपुर स्थित शांति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। यह महोत्सव यहां 22 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। गौरतलब है कि, शांति सरोवर में द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित की गई है, जिसका श्री साव ने दर्शन कर पूजा अर्चना की, और छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं उन्होंने स्वर्ग की मनोरम झांकी, शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर आध्यात्मिकता का अनुभव किया।
श्री साव ने बताया कि, होलोग्राम शो में परम पिता परमात्मा शिव की त्रिआयामी छवि के दर्शन लाभ प्राप्त किया और मन अनंत प्रकाश बिंदु में केंद्रित कर मानसिक शांति की प्राप्ति हुई। श्री साव ने कहा कि, आप सपरिवार यहां पहुंचकर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परम शांति की अनुभूति कर सकेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, शांति सरोवर वास्तव में शांति का केंद्र है। महाशिवरात्रि के पूर्व यहां द्वादश ज्योतिर्लिंग लिंग स्थापित की गई है। वहीं राज योग के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का अभियान चल रहा है। और विकारों से दूर जाकर श्रेष्ठ दुनिया स्थापित करने का प्रयास प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माध्यम से हो रहा है।
श्री साव ने कहा कि, दुनिया के अनेक देशों में यह अभियान चल रहा है। संस्था ने राजयोग के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना और समाज में परिवर्तन लाने का बीड़ा उठाया है। यह अद्भुत प्रयास है, हम सब को यहां आकर इसे समझना चाहिए, विकारों को दूर करने का यह केंद्र है, निश्चित रूप से आज के समय की आवश्यकता है।
…. …… …….



