7 महीने बाद के बाद जेल रिहा हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत ,

रायपुर. बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 6 महीने के बाद जेल से रिहा हो गए. उन्हें कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. आज दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद देवेंद्र यादव की रिहाई हो गई है. सेंट्रल जेल के बाहर उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया.
सच की लड़ाई लड़ते रहेंगे- देवेंद्र यादव
जेल से रिहा होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी ने सतनामी समाज के निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार किया ये सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि सच की लड़ाई लड़ते रहेंगे.
बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आज ही सतनामी समाज के 112 युवाओं को बड़ी राहत दी है. जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए इन सभी आरोपियों को जमानत दे दी. इससे पहले इस मामले में 60 से अधिक आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं, लेकिन कई आरोपी अब भी सेंट्रल जेल में बंद हैं.



