प्रयागराज जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें कैंसिल, चेक कर लीजिए लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ से प्रयागराज कुंभ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है.रेलवे ने प्रयागराज कुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए छत्तीसगढ़ से चलने वाली दो यात्री ट्रेनों को रद्द किया है. पूर्व में जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 15160 / 15159 दुर्ग छपरा दुर्ग को रद्द किया गया था. सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस और दिनांक 21, 22 एवं 23 फरवरी को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द किया गया था. जिसमें अब संशोधन हुआ है.
नई सूचना के मुताबिक ट्रेन हुई रद्द : वहीं अब नई सूचना के अनुसार परिचालनीक कारणों से दिनांक 22, 23, 24, 25 एवं 26 फरवरी,2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं दिनांक 24, 25, 26, 27, 28 फरवरी 2025 को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस भी रहेगी रद्द : दिनांक 26 फरवरी 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसी प्रकार वापसी में 28 फरवरी 2025 को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
क्यों हो रही हैं ट्रेनें रद्द : आपको बता दें कि प्रयागराज कुंभ में दिनों दिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज स्टेशन में कई ट्रेनों की एंट्री बंद कर दी है.वहीं अब रेलवे कई राज्यों से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों को रद्द किया है.ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके.इसी के तहत छत्तीसगढ़ से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया है.