युवा नेता आकाश तिवारी के पहल से परेशानियों से जूझ रहे अब्दुल करीम को मिला ट्राई साइकिल

रायपुर । स्थानीय अमर चौक में निवासरत अब्दुल करीम खान उम्र 55 वर्ष जिसे एक पैर मैं लंबे समय से परेशानी थी और उसके कारण व चल नहीं पाता था आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण करीम और भी दिक्कतों से गुजर रहा था परंतु जब उसकी अपनी पीड़ा एमआईसी सदस्य एवं युवा नेता आकाश तिवारी को सुनाई तो उन्होंने इसका निवारण करते हुए समाज कल्याण विभाग से एक ट्राईसाईकिल करीम के लिए उपलब्ध करवाई है।
ज्ञात हो कि एक पैर खराब होने के चलते जहां अब्दुल करीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था सहज जीवन जीने के लिए वही उनके घर में 80 वर्षीय एक बूढ़ी मां भी थी पैर में समस्या के चलते रोज-रोज करीम को सहज कामों में भी बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसकी जानकारी जब आकाश तिवारी को हुई तो उन्होंने उनकी पीड़ा का सुध लिया और तत्काल समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया जहां से ट्राईसाईकिल हितग्राही के रूप में करीम को उपलब्ध करवाया गया हमेशा ही दूसरों के समस्याओं को हल करने में जुटे तिवारी इस विषय में कहते हैं कि हम क्या करते हैं इसका महत्व कम है किंतु हम उसे किस भाव से करते हैं इसका अधिक महत्व है।

Related Articles

Back to top button