अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ एवम विश्व प्रवासी धर्म परिषद शिविर के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग संग्राम सिंह राणा

BY-Naveen Shrivastava
जगदलपुर— उत्तर प्रदेश अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ एवम विश्व प्रवासी धर्म परिषद शिविर के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग संग्राम सिंह राणा जाएंगे। यह अधिवेशन 07 एवं 08 मार्च को संपन्न होने जा रहा है इस अधिवेशन में कोर अध्यक्ष और महामंत्री प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, संगठन प्रमुख, संपर्क प्रमुख, युवा अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, सभी प्रभागो के प्रमुख क्षेत्र जिले के प्रमुखों के संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, इस अधिवेशन में युवा प्रभाग की बैठक के साथ-साथ धर्म परिषद संत महासभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री आदित्यनाथ योगी जी एवं राज्यपाल जी का भी उद्बोधन सुनने को मिलेगा।
इस अधिवेशन को सुचारू रूप से निर्वहन करने वालों में पंडित रमाकांत जी एवं श्री विवेक कैलाश नाथ यादव का का योगदान विशेष रहेगा
छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक बजाज जी के मार्गदर्शन पर इस अधिवेशन की रूपरेखा तय की गई है



