अब रायपुर में गुंडो के साथ साथ गुंडियो का भी बढ़ता आतंक

खुलेआम दिनदहाड़े दी जाती है बलात्कार हत्या और एसिड फेकने की धमकिया।
रायपुर छत्तीसगढ से मेघा तिवारी कि रिपोर्ट –
रा
यपुर कोटा मै पुलिस प्रशासन का खौफ हुआ खत्म।
रायपुर के कोटा शहर मे महिलाए व बच्चीया आजकल खौफजदा है व खुद कोअसुरक्षित महसूस कर रही है जिसका कारण चाकू बाज मनोज जगत और उसकी गुंडी बहन हैं ये लोग दिन-दहाड़े किसी राह चलती महिला और बच्चीयो को चाकू दिखा कर पैसे मागंते है और उनको गन्दी गन्दी गालिया देते है पैसे ना दे तो जान से मारने की धमकी देते है और कहते है कि पुलिस भी हमारा कुछ नही कर सकती और इसमे उसका साथ उसकी तीन बहने छोटी जगत, रिटा जगत और मंगला जगत देती हैं ।
मनोज जगत व उसकी तीनो बहनो कि दिन-दहाड़े की रोज रोज कि धमकियो व आतंक से परेशान होकर लोगो ने पुलिस मे FIR भी दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया पर अभी तक कोई कार्रवाई नही की। एसे असुरक्षित माहौल को देखकर लोग यह सोचने पर मजबूर है कि ये रायपुर शहर में क्या हो रहा है और कोई भी खुलेआम महिलाओ और बच्चीयो को एसिड फेकने की बलात्कार करने कि धमकी देकर शहर मे दहशत का माहौल बना रहा है और पुलिस प्रशासन अभी तक चुप बैठा हुआ है।



