छत्तीसगढ़
वार्ड 28 में धुआंधार जन संपर्क में उमड़ा जन सैलाब जनता के विश्वास की लड़ाई लड़ रहा हूं…हरदीप सिंह (बंटी)

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्वतंत्र प्रत्याशी हरदीप सिंह बंटी ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहीद हेमू कल्याणी वार्ड क्रमांक 28 से पार्षद पद के प्रत्याशी बंटी होरा डोर-टू-डोर, कालोनी सहित क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। हरदीप सिंह का प्रचार अभियान जनता के बीच गहरी पकड़ और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बनता दिख रहा है।
बंटी ने कहा कि यह चुनाव सेवा और विकास के संकल्प के साथ लड़ा जा रहा है।
जिस तरह शहीद हेमू कल्याण वार्ड 28की जनता को मुझ पर भरोसा देखने को मिल रहा है
और आगे भी मुझे जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।



