मुक्तिमोर्चा के प्रयास से दिव्यांग बालिका हेमलता को मिला विलचेयर-नवनीत

BY-Naveen Shrivastava

समाज कल्याण योजनाओ के तहत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माद्यम से मिला दिव्यांग हेमलता को लाभ-मुक्तिमोर्चा

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद के नेतृत्व में जगदलपुर ब्लाक की मारकेल ग्राम पंचायत की निवाशी दिव्यांग हेमलता साहनी को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभ दिलवाते हुए,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के माद्यम से विलचेयर भेंट करवाया गया ,सम्बंधित दिव्यांग के परिवार के सदस्यों ने इस योजनाओ के लाभ दिलवाने हेतु बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के इस प्रयास की सराहना करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को इस भेंट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया,इस अवसर पर मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने जिला पंचायत के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि ,बस्तर के सभी दिव्यांगो को राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिले यह प्रयास ईमानदारी से किया जाना चाहिए,ताकि जिले के सभी दिव्यांग व इस योजनाओ के श्रेणी लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके,मुक्तिमोर्चा के सभी सदस्य यह प्रयास लगातार करेगे की इन योजनाओं को जिले के हर कोने तक पंहुचा सके ,आज के इस सहयोग के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया इस दौरान जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी इंदजीत चन्दरवाल ,समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी, मुक्तिमोर्चा की शहर सयोंजक शोभा गंगोत्रे,शहर उपाध्यक्ष संगीत सरकार ,महासचिव सुनीता दास, सम्भागीय सह सयोंजक समीर खान,शलेन्द्र वर्मा,जय विश्कर्मा,सोनमती विश्वकर्मा,शांति नाग,परमानंद नाग,कनक नाग,सनी,जोनी,चंदा खुद राम,विकास मांझी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button