राष्ट्रीय

आप को दिल्ली मे बड़ा झटका, जंगपुरा सीट से हारे मनीष सिसोदिया; केजरीवाल-आतिशी पीछे

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी भी पीछे चल रही हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है

 

पटपड़गंज विधानसभा सीट जीते भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटपड़गंज विधानसभा सीट भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी जीत गए हैं।

 

दिल्ली चुनाव नतीजों के आधिकारिक रुझानों से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे चल रही है।

 

केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे-भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया

दिल्ली चुनाव के रुझानों पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि “मैं दिल्ली की जनता को पीएम मोदी की अपील सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं… केजरीवाल सभी मॉडलों में धराशायी हो गए हैं… यह तय है कि केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे। वह सीएम बनना चाहते थे, लेकिन अब वह विधायक भी नहीं रहेंगे… पार्टी हाईकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा…

 

यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है: रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कहा कि “यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है, कोई मुख्यमंत्री का चेहरा फेस नहीं था, ये है लोगों का भाजपा पर भरोसा। पूर्वांचल और पूरी दिल्ली की जनता का धन्यवाद। अरविंद केजरीवाल और AAP ने जो गंदी राजनीति शुरू की थी, उसका अंत हो गया है। अब दिल्ली का तेजी से विकास होगा…”

 

कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप जीते

कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप कुमार मोनू ने जीत दर्ज की है।

 

निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा, लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।”

 

 

Related Articles

Back to top button