छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की अहिवारा और दुर्ग नगर निगम के बोरसी, उरला में आमसभा

ट्रिपल इंजन की सरकार ही शहरों को संवारेगी, अहिवारा और दुर्ग नगर को संवारने भाजपा की सरकार बनाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

 

 

 

*

दुर्ग। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा नगर पालिका, दुर्ग नगर निगम के बोरसी और उरला में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा कर जीत दिलाने का आग्रह किया। श्री साव ने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, यह चुनाव शहर के विकास के लिए है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का चुनाव है। डबल इंजन की सरकार ने मोदी जी के एक-एक गारंटी को पूरा किया है। आम सभा को विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर एवं डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने भी संबोधित किया।

 

श्री साव ने कहा कि, विष्णु देव साय सरकार ने किसानों को दो साल का बोनस,धान के 3100 रुपए में खरीदी की, महतारी वंदन के 12 किस्त जारी की है। गरीबों को पीएम आवास दिया। कल कृषि उन्नति योजना की राशि जारी होगी। उन्होंने कहा कि, मोदी जी गरीबों को मुफ्त में पांच किलो चावल दे रहे हैं, और साय सरकार महतारी वंदन, भूमिहीन मजदूरों को सम्मान दिया है। इसी को डबल इंजन सरकार का फायदा कहते हैं।

 

श्री साव ने कहा कि, पिछली कांग्रेस सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की। कांग्रेस महिलाओं को वादा करके 500 रुपए नहीं दिया, शराबबंदी नहीं की। सड़क, बिजली और पानी के लिए तरसाया है। जनता से महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव का अधिकार छीन लिया था। कांग्रेस दुर्ग शहर में पांच साल काबिज रही, लेकिन दुर्ग का विकास नहीं हुआ, विकास के पैसा को भ्रष्टाचार में उड़ाया। आज साय सरकार ने महापौर चुनने का अधिकार दिया है। अब इस कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का मौका मिला है। वहीं हमारी सरकार ने बोरसी के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए एवं उरला को 6 करोड़ रुपए दिया है। दुर्ग नगर निगम के लिए एक साल में 250 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। अहिवारा, दुर्ग और बोरासी के सर्वांगीण विकास होना चाहिए।

 

श्री साव ने कहा कि, भाजपा ने दुर्ग नगर निगम से महापौर के अनुभवी और दिग्गज प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार जी एवं अहिवारा से नटवर ताम्रकार जी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। दोनों नेताओं ने सेवा और संघर्ष किया है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तेज गति से विकास होगी, इसलिए भाजपा के महापौर, अध्यक्ष और पार्षद बनाएं।

….. …….

Related Articles

Back to top button