छत्तीसगढ़

महामाया मंदिर वार्ड 65 में धुआंधार जन संपर्क जनता के विश्वास की लड़ाई लड़ रही हूं- जयश्री नायक 

 

हरिमोहन तिवारी /रायपुर

 

 

 

राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 से पार्षद पद के प्रत्याशी जयश्री नायक डोर-टू-डोर, कालोनी सहित क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है।

 

नायक का प्रचार अभियान जनता के बीच गहरी पकड़ और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बनता दिख रहा है।

नायक ने कहा कि यह चुनाव सेवा और विकास के संकल्प के साथ लड़ा जा रहा है।

जिस तरह महामाया मंदिर वार्ड की जनता को मुझ पर भरोसा देखने को मिल रहा है

और आगे भी मुझे जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।

वही राजधानी रायपुर नगर निगम

के 70 वार्ड के साथ महापौर पद में कांग्रेस की जीत तय है।

 

*जनता की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता नायक*

 

कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री नायक ने भावुक अपील करते हुए कहा, “मेरा जीवन हमेशा जनता की सेवा में समर्पित रहा है

चाहे मैं किसी पद पर रहूं या न रहूं, लेकिन जनता का सुख-दुख मेरा अपना है।

उन्होंने आगे कहा महामाया वार्ड की जनता ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी देगी मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी जनता का जो अटूट विश्वास और समर्थन मुझे मिल रहा है, वह मेरे लिए प्रेरणा है।

मैं जनता के विश्वास की लड़ाई लड़ रही हूँ और सेवा एवं विकास ही मेरा जीवन का उद्देश्य रहेगा

 

जयश्री नायक ने भरोसा जताया नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनने पर नगर के हर वर्ग की बेहतरी के लिए योजनाएं लागू होंगी।

उन्होंने कहा, “यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, जनता के सपनों को साकार करने का है।

क्षेत्र में आक्रामक प्रचार, बीजेपी पर हमले तेज पूर्व के निर्वाचित पार्षद के द्वारा क्षेत्र की आमजन के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है चुनावी समर में कांग्रेस पूरी मजबूती से उतर चुकी है।

 

अब देखना यह होगा कि जनता सेवा और विकास की राजनीति को कितना समर्थन देती है और आने वाले चुनावी नतीजे क्या संदेश देते हैं।

Related Articles

Back to top button