महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने शंकर नगर वार्ड मे किया डोर टू डोर जनसंपर्क

रायपुर। शंकर नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मसंद ने घर-घर जाकर अपने मतदाताओं से हाथ जोड़कर कहा जो प्यार और आशीर्वाद आपने मुझे वर्षों से दिया है l अब वक्त आ गया है, आप बहुमूल्य वोट कांग्रेस को दे कर मुझे और महापौर दीप्ति प्रमोद दुबे को विजई बनाएं। आपके सहयोग और विश्वास से ही हम इस जिम्मेदारी को सही ढंग से निभा पाएंगे।
शंकर नगर वार्ड मेरा अपना परिवार है हम सब वर्षों से एक दूसरे के दुख सुख के साथी रहे हैं।
मनोज मसंद ने कहा की वार्ड मे सभी का सहयोग मिल रहा खास कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमशेद अहमद पप्पू जी का जो दिन रात मेहनत कर रहे है।
कहा कि मेरा सपना है कि शंकर नगर वार्ड को हम सब मिलकर एक सशक्त समृद्ध और खुशहाल वार्ड बनाएं एक ऐसा वार्ड जहां हर नागरिक को सम्मान सुरक्षा और विकास के अवसर मिले मैं आपको विश्वास और उम्मीद पर खडा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करूंगा।
मेरा आपसे निवेदन है प्रार्थना है कि 11 तारीख को मुझे पार्षद पद हेतु व कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाएंगे।



