छत्तीसगढ़
गौ सेवा अभियान से जुड़ेगा मसीही समाज गौशाला खोलने आयोग को भेजा प्रस्ताव


रायपुर प्रदेश का मसीही समाज अब गौ सेवा के अभियान से जुड़ेगा। समाज की ओर से राज्य में कई स्थानों पर गौशालाएं खोली जाएंगी। यह फैसला छत्तीसगढ़ डायसिस सीएनआई की बैठक में लिया गया। शुक्रवार को डायसिस ने गौरेला-पेंड्रा मारवाही के ज्योतिपुर में समाज की पहली गौशाला खोलने के लिए राज्य गौ-सेवा आयोग के पास आवेदन दिया। डायसिस के
सचिव नितिन लॉरेंस ने बताया कि जीपीएम में महीसी समाज की जमीन उपलब्ध है। वहां एक एकड़ में गौशाला खोली जाएगी। इसके बाद दूसरे जिलों में भी गौशालाएं खोलीं जाएंगी। गौशाला में ना सिर्फ दूध देने वाली गायों बल्कि बीमार, घायल और बूढ़ी गायों की भी देखरेख की जाएगी। उन्होंने कहा कि मसीही समाज का गौशाला से हजारों साल पुराना नाता है। प्रभु यीशु मसीह का जन्म भी बैथेलहम के गौशाला में हुआ था।



