छत्तीसगढ़
स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को लेकर रोहित सिंह आर्य ने निर्दलीय महापौर का जमा किया नामांकन

सिक्के वाले महापौर प्रत्याशी के रूप में चर्चा में आये थे रोहित सिंह आर्य
जगदलपुर। नामांकन जमा करने के आखरी दिन शहर के निर्दलीय चर्चित प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य ने अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। उल्लेखनीय है पब्लिक वॉइस के संस्थापक रोहित सिंह आर्य उस समय मे चर्चा में आये जब बस हजार के सिक्के लेकर महापौर के लिये नामांकन फॉर्म लेने पहुंचें थे।
रोहित ने बड़ी शालीनता से अपना नामांकन अपने समर्थकों के साथ जाकर जमा किया। रोहित सिंह आर्य ने कहा कि इस चुनाव में जनता के मुद्दों के अनुरूप हम स्वच्छ स्वस्थ सुरक्षित और हरित जगदलपुर के तहत स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। इस चुनाव में हर उस छोटे बड़े जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिये जिन्हें लगातार जिम्मेदारों ने नजरअंदाज किया है।



