युवा दिवस पर स्वच्छ आवाज म्यूजिकल ग्रुप ने भाजपाई नेताओं का किया सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे सुरेश गुप्ता ,राजपाल का स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल से किया गया स्वागत
जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।12/01/2025 लगातार विभिन्न सांस्कृतिक रचनात्मक आयोजनों को लेकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले स्वच्छ आवाज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश पांडे जी नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे जी सुरेश गुप्ता जी पार्षद राजपाल जी का स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल से स्वागत किया गया।
दलपत सागर आईलैंड में इस अवसर पर राजीव निगम, केदार कश्यप ,मीनाक्षी सागर ,बॉबी भौमिक ,दिलबाग सिंह ,कमलेश पात्रो ,नागेश सोनी ,हेमंत बिसोई वैभव जैन, रितेश पांडे ,वीरेंद्र बहुते सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।



