स्व श्री नागेंद्र देवांगन की स्मृति में किया जा रहा है टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर किया जा रहा है क्रिकेट मैच का आयोजन

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर श्री नागेंद्र देवांगन स्मृति कप का शुभारंभ 27 फरवरी शनिवार को लालबाग क्रिकेट मैदान में किया गया था। इस प्रतियोगिता में 32 टीम ने प्रवेश लिया गया है ।28 फरवरी को दो मैच हुए थे जिसमें आजाद इलेवन और म्यूजिक इलेवन के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें म्यूजिक इलेवन विजयी रहा तथा दूसरा मैच बायो नेटस एवम केशरी इलेवन के बीच मैच खेला गया जिसमें केशरी इलेवन विजयी रहा।सोमवार को भी दो मैच खेले गए जिसमे प्रथम मैच ॐ साई इलेवन एवम इन्विंसीबल के खेला गया जिसमें ॐ साई इलेवन विजय रहा, दूसरा मैच जी. पी. इलेवन एवम वल्चर इलेवन के बीच खेला गया जिसमे वल्चर इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए 08 ओवर में 85 रन बनाए जिसमे जी पी इलेवन को 86 का लक्ष्य मिला जिसमे जी पी इलेवन ने 08 ओवर में 40 रन ही बना पाई/और वल्चर इलेवन ने 45 रन से मैच जीता,मैन ऑफ द मैच किशन रहे जिन्होंने 03 छक्के 03 चौके के तहत 33 रन की पारी 12 बॉल में खेली,आज के उद्घोषक चंदन दास थे।आज के अथिति के रूप में पतंजलि योग समिति छत्तीसग्रह प्रदेश प्रभारी मनोज पाणिग्रही एवम भाजपा जगदलपुर नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे,इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सोमु सूर्यवंशी, संरक्षक हर्ष देवांगन, उपाध्यक्ष मोनू तोमर, सचिव प्रभात दास, सोनू तोमर, गौतम सोनी, उत्तम, शिवा ,हनी, राजू, गोलू, हितेश, मनी विक्रम,सुभम रहाणे, विक्की,मोंटू,शनकरवसहित खिलाड़ी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button