हज प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 15 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2025 के लिए जाने वाले हज यात्रियों को हज की ट्रेनिंग देने हेतु हज प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन दिनांक 13/12/2024 रात्रि 23:59 बजे तक आमंत्रित किये गए है। हज प्रशिक्षक हेतु निर्धारित अहर्ताए व नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button