उत्तरवासियों को मिला 22 करोड़ के विकास कार्य की सौगात विधायक मिश्रा ने पूरा किया एक साल का कार्यकाल मुख्यमंत्री का जताया आभार

हरिमोहन तिवारी/रायपुर
उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का एक साल कल पूरा होने पर जनता जनार्दन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है। उन्होंने दावा किया कि अपनी
विधानसभा में उन्होंने एक साल में 22 वार्ड में 22 करोड़ का विकास कार्य कराया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया और सभी वर्गों के चेहरे पर खुशियां बिखेरी हैं।
मिश्रा ने बताया कि विधायक चुने जाने के बाद मैंने रायपुर उत्तर विधानसभा का दौरा करते हुए प्रमुख समस्याओं को जाना-समझा और उसके निराकरण का हरसंभव प्रयास किया।
कुछ समय आचार संहिता में निकला लेकिन इससे विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आई। उन्होंने बताया कि एक साल में अनेक उपलब्धिर्यों है
देवेन्द्र नगर-मण्डी गेट-कांपा मार्ग वाल्टेयर रेलवे लाईन पर 3870 लाख की लागत का अंडरब्रिज का निर्माण कार्य, पंडरी-मोवा मार्ग पर प्रस्तावित 1300 लाख का फ्लाई ओवर निर्माण कार्य, शंकर नगर चौक पर लोधीपारा से कचना मार्ग पर टर्निंग प्वाईंट के पास 7200 लाख की लागत का ग्रेड सेपरेटर फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।
उन्होंने बताया कि ये सारे विकास कार्य विधायक निधि एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से किए जा रहे हैं जिसके लिए सीएम विष्णु देव साय जी का हृदय से आभारी हूं।
जगन्नाथ मंदिर के चेयरमेन, विधायक पुरंदर मिश्रा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि भगवान जगन्नाथ के आर्शीवाद से मैंने 1121 लाख की राशि से सभी 22 वार्डों में विकास कार्य कराए, इनमें सी.सी. रोड, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंदिरों के जीर्णोद्धार, शासकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार एवं उनके आवश्यकता के अनुसार फर्नीचर, कम्प्यूटर, आलमारी एवं अन्य उपकरण की आपूर्ति तथा विभिन्न उद्यानों के सौंदर्गीकरण के मद में विकास कार्य किया गया है।
कुल 2330.02 लाख रुपये का विकास कार्य किया गया है।
साय सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख मातृशक्ति को प्रतिमाह 1000/- देकर उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का कार्य किया है।
इसके अलावा पीएससी परीक्षा को पारदर्शी बनाना, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना, 9 लाख आवास बनाना, किसानों को अतिरिक्त बोनस देना और डेढ लाख मिट्रिक टन धान खरीदी कर अन्न देवता का सम्मान किया है इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का अभिनंदन करता हूं।
प्रभु जगन्नाथ स्वामी की कृपा से
जो भी मदद के लिए आया सबको संतुष्ट किया
मिश्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशिर्वाद से मैंने सबकी हरंसभव मदद की। व्यक्तिगत तौर पर भी चाहे वह पार्टी का कार्यकर्ता हो या आम नागरिक, सभी को संतुष्ट करने का प्रयास किया है।
विधायक स्वेच्छानुदान की राशि से आर्थिक मदद करने, गरीबों का ईलाज कराने व उन्हें हरसंभव सहायता देने के कई सफल प्रयास किए हैं।
आने वाले चार सालों में भी यह जज्बा बरकरार रहेगा, व पूरे सामर्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।



