केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा, श्रेयस और पंत रिकॉर्ड कीमत पर बिके

लगाते रहे और देखते ही देखते कीमत 17 करोड़ के पार पहुंच गई। हैदराबाद और लखनऊ यहां भी नहीं रुके और पंत पर बोली बढ़ती रही। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और हैदराबाद ने हाथ वापस खींच लिए। हालांकि, दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया। इसके बाद लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने अपने हाथ पीछे कर लिए। इस तरह पंत 27 करोड़ रुपये में बिके और लखनऊ ने उन्हें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर लिया।
दिल्ली ने स्टार्क को खरीदा
मिचेल स्टार्क दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे। उनके लिए केकेआर ने एक बार फिर बोली की शुरुआत की, लेकिन मुबंई इंडियंस भी होड़ में लगी रही। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने भी स्टार्क को लेने में रुचि जताई। आखिरकार दिल्ली ने स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। मालूम हो कि स्टार्क पर पिछली बार आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी थी जिसे आज श्रेयस ने पीछे छोड़ा।
गुजरात के हुए बटलर
जोस बटलर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था और उनके लिए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होड़ देखने को मिली। इस बीच लखनऊ सुपरजाएंट्स भी दौड़ में शामिल हुई और उसकी गुजरात से भिड़ंत देखने मिली। अंत में गुजरात ने बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा। बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किया था
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस
अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में नीलामी में सबसे ज्यादा दाम में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने श्रेयस को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। दिल्ली और कोलकाता के बीच श्रेयस अय्यर को लेने के लिए लड़ाई होती रही। इन दोनों के बीच पंजाब किंग्स भी बोली में कूदी। इसके बाद पंजाब और दिल्ली के बीच श्रेयस को लेने के लिए होड़ मची रही और केकेआर पीछे हट गया। श्रेयस नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी के साथ ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्हें पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।



