दिल्ली सरकार जल्द ही 10,000 बस मार्शलों की बहाली करेगीः आतिशी

 

 

मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार सोमवार OVT OF DEL को 10,000 बस मार्शलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी। सुश्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली सरकार जल्द ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना को उनकी स्थायी नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजेगी।”

 

मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “अगले चार महीनों तक बस मार्शल और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में योगदान देंगे। प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट की निगरानी, खुले में कूड़ा जलाने से रोकने और शिकायतों पर कार्रवाई करने में बस मार्शल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने कहा, “मार्शलों के लिए सोमवार से कॉल-आउट नोटिस जारी किए जाएंगे और वे विभिन्न डीएम कार्यालयों में पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दो-तीन दिनों के भीतर प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों के लिए तैनाती की जाएगी।”

 

सुश्री आतिशी ने आरोप लगाया, “बस मार्शलों को चार महीने के लिए फिर से नियुक्त करने का फैसला यह साबित करता है कि भाजपा दिल्ली सरकार के काम में चाहे जितनी भी बाधा डालने की कोशिश करे, दिल्ली की जनता आखिरकार जीतती है और अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार उनके लिए काम करना जारी रखती है। हर रुकी हुई परियोजना को इसी तरह पूरा किया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button