पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से आने वाली तिमाही सदी में ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित उत्तराखंड’ हासिल करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और लोगों से राज्य के आगामी 25 वर्षों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान

 

बना रहा है और नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने

 

सतत विकास लक्ष्य सूचकांक के मामले में पहला स्थान हासिल किया है।

 

श्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ श्रेणी में ‘अचीवर्स’ और स्टार्टअप श्रेणी में ‘लीडर’ के रूप में रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य की विकास दर में 1.25 गुना वृद्धि हुई है और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, प्रति व्यक्ति आय 2014 में 1.25 लाख रुपये से बढ़कर 2.60 लाख रुपये सालाना हो गई

Related Articles

Back to top button