भीड़ में अमृतपाल को गिरफ्तार करने से अजनाला जैसी घटना हो …

चंडीगढ़ .  खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल, उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा चुका है। अब कहा जा रहा है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी में जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे जसबीर सिंह रोड़े की बड़ी भूमिका रही है। हालांकि, उसका कहना है कि अमृतपाल ने ही व्यक्तिगत रूप से पुलिस को सूचित किया था।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल के सरेंडर की जानकारी के बाद जसबीर ने ही गुप्त रूप से पुलिस को बता दिया था। सूत्रों ने बताया कि जसबीर को पता था कि अमृतपाल मोगा गुरुद्वारा में सरेंडर करना चाहता है। साथ ही उसने पुलिस को अमृतपाल की मौजदगी के बारे में भी बता दिया।

कहा जा रहा है कि पुलिस ने रोड़े को जानकारी दी थी कि भीड़ में अमृतपाल को गिरफ्तार करने से अजनाला जैसी घटना हो सकती है। इससे पहले अमृतपाल रोड़े गांव में ही सरेंडर की योजना बना रहा था। माना जा रहा है कि जसबीर ने अमृतपाल को 22 अप्रैल की रात तक गुरुद्वारा पहुंचने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘अमृतपाल सिंह शनिवार रात को गुरुद्वारा आया था। उसने खुद ही पुलिस को अपने सरेंडर की योजना के बारे में बताया।’

पप्पल प्रीत की गिरफ्तारी थी झटका
रिपोर्ट के अनुसार, 10 अप्रैल को हुई अमृतपाल के सहयोगी पप्पल प्रीत सिंह की गिरफ्तारी बड़ा झटका था। उसकी गिरफ्तारी से अलगाववादी नेता अकेला पड़ गया था। इसके अलावा अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को भी अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए रोका गया। वह 20 अप्रैल को लंदन भागने की कोशिश कर रही थी।

Related Articles

Back to top button