पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने सीएम के नाम बस्तर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मेघा तिवारी की रिपोर्ट बस्तर छत्तीसगढ़
पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की सुरक्षा को लेकर रखी गई अहम मांगें
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकारों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में बस्तर जिले में भी जगदलपुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की सुरक्षा हेतु कई महत्वपूर्ण मांगे रखी गईं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से “पत्रकार सुरक्षा कानून” को तत्काल लागू करने की मांग की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों को असामाजिक तत्वों, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों के हमलों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि राज्य में रेत, पत्थर, शराब और रियल एस्टेट माफियाओं द्वारा लगातार पत्रकारों को डराया धमकाया जाता है, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक और मजबूत कानून बनाए जाएं, ताकि पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन स्वतंत्रता और सुरक्षा के साथ कर सकें। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए ठोस और प्रभावी कानून बनाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सलाहकार- शेख नसीम कुरैशी,
जिला अध्यक्ष-मयंक कुमार पटेल, उपाध्यक्ष- प्रह्लाद प्रसाद पांडे, महासचिव-केमेंन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव-ओम साहू, तरुण पाढ़ी, करण सिंह, सौरभ सेन, कमलेश त्रिवेदी, पुरन सिंह, हितेश शर्मा, जीवन कश्यप, आदि शामिल थे।



