महापौर एजाज ढेबर जिंदाबाद के नारे लगाए बीजेपी पार्षद मृत्युंजय दुबे ने

रायपुर: इन दिनों छत्तीसगढ़ बीजेपी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। 35 साल अधिकतम उम्र सीमा की शर्त हटाकर भाजपा युवा मोर्चा में नियुक्तियों के मामले में बवाल मचा था। इसी नाराजगी में गरियाबंद में जिलाध्यक्ष की दावेदारी कर रहे पूर्व कोषाध्यक्ष ने युवा मोर्चा के वाट्सएप ग्रुप में आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। इससे हड़कंप मचा हुआ था। प्रदेश मंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को लेकर भी आपत्तियां की जा रही है। इसी बीच एक और खबर ने सनसनी फैला दी है। दरअसल पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड के भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने एक सभा के दौरान कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं बीजेपी पार्षद मृत्युंजय दुबे ने महापौर एजाज ढेबर जिंदाबाद के नारे लगाए। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की कार्ययोजना से बीजेपी के नेता भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।



