कोंडागांव मारंगपुरी जिला प्रशासन की लापरवाही से किसान स्व धनीराम मरकाम ने की थी आत्म हत्या मामले में अमित जोगी ने की राजधानी मुख्यालय में पत्रवार्ता — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे

BY-Naveen shrivastava
एस. डी. एम. केशकाल पटवारी समेत तहसीलदार पे हो दंडात्मक कार्यवाही हो एवं परिवार को मिले 25 लाख का मुवावजा और दोनों बेटियों को योग्यतानुसार दें सरकार नौकरी — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
7 दिन के आमरण अनशन के बाद भी कोंडागांव जिला प्रशासन मांग को लेके तस से मस नहीं हुई जिसके बाद अमित जोगी जी ने यह लड़ाई सदन में होगी की बात कह अनशन समाप्त करवाए थे 16 फ़रवरी को — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
मामले में कोंडागांव जिला अध्यक्ष नरेंद्र नेताम एवं बस्तर जिला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने जानकारी देते हुए बताये की 2 दिसंबर को कोंडागांव जिले के मारंगपुरी में जिला प्रशासन की लापरवाही से एवं पटवारी तहसीलदार की मनमानी से रकबा कम होने के कारण स्व किसान धनीराम मरकाम ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी जिसके बाद स्व अजित जोगी जी के हेल्प लाइन नंबर से शिकायत प्राप्त होने के बाद त्वरित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी द्वारा जांच दल गठित कर मामले में जिला प्रशासन की लापरवाही देख परिवार को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाये जिसके बाद 14/12/2020 को जिलाकार्यलय का घेराव कर मामले में परिवार को न्याय दिलाने हेतु मांगे रखी गई, फिर ज्ञापन दिया गया और अन्तः 09/01/2021 को दोबारा जिलाकार्यलय को आमरण अनशन की चेतावनी दें अगले दिन से ही 7 दिन तक आमरण अनशन परिवार के साथ बैठे बावजूद कोई सुनवाई नहीं
अन्तः जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी जी ने आमरण अनशन समाप्त करवा पीड़ित परिवार को विधायक पेंशन की दो महीने की सेलरी मृत किसान की पत्नी सुमित्रा मरकाम के नाम एक लाख का चेक दें कर प्रदेश के राजधानी मुख्यालय रायपुर से प्रेस वार्ता लेकर दाहाड लगाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को घेरते हुए कई आरोप लगाए जिसके तहत पटवारी, तहसीलदार, एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी केशकाल के ऊपर त्वरित कार्यवाही हो कह, नौकरी एवं 25 लाख का मुवावजा देने की बात कहते हुए इसकी लड़ाई अब विधानसभा में लड़ी जाएगी कहते हुए राष्ट्रीय परिवार साहयता योजना के तहत जो 25 हजार की राशि तत्काल आकाशमीक मृत्यु के तहत परिवार को लाभ दिया जाता उसका लाभ तक परिवार को नहीं दिया गया की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की सीने में दिल नहीं पत्थर है की बात कहे !
जहां उपस्थित :- कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम, बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, बस्तर संभागीय युवाअध्यक्ष संतोष सिंह, मृत किसान पत्नी सुमित्रा मरकाम, पुत्री कमलेश्वरी,किसान के साले प्रेम लाल नेताम, समेत अन्य साथीगण उपस्थित रहे



