समग्र बस्तर विकास के इरादे लिए जनता कांग्रेस जे की आवाज सुकमा ,दंतेवाड़ा के बाद कोंडागांव में बुलंद हुई

14 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना ,पार्टी ने कहा शीघ्र निराकरण हो
जगदलपुर।बस्तर में बुनियादी जान समस्याओं को सामने जाकर उसकी निराकरण हेतु उचित काश के साथ समग्र बस्तर विकास का लक्ष्य लिए सुकमा दंतेवाड़ा के बाद आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ द्वारा जनता से जुड़ी मुद्दों को लेकर 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया एवम पार्टी समस्त जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व एवं के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद की विशेष उपस्थिति में मांगों का ज्ञापन करैक्टर को सौपते हुए उसके निराकरण की मांग की गई।
धरना में बेरोजगारी किसान से जुड़े मुद्दे सुरक्षा किसका घाट जाम का मुद्दा सहित सब्जी मंडी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के मुद्दे पर पार्टी जमकर अपनी आवाज उठाई धरने को जिला पदाधिकारियों के साथ संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया सब ने एकजुटता के साथ आखिरी मांगों को सामने रखा।
कोंडागांव धरने मे जिन मुद्दों पर पार्टी ने निराकरण की मांग की है वे निंलिखित है :-
(1) कोंडागांव में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का शीघ्र शुभारम्भ एवं शेयर धरकों को लाभ देना।*
(2) सभी विभागों की रिक्त पदों पर स्थानीय भर्ती करना।*
(3)कोंडागांव में सब्जी मंडी का स्थापना करना।*
(4) अ.ज. जा. अ. जा. एवं अन्य पिछड़ा वर्गों को 2005 से पूर्व के किसानों को वन अधिकार पट्टा प्रदान करना।*
(5)*जिले के सभी ग्राम पंचायत में नल जल योजना को पूर्ण कर पुनः चालू करवाना।
(6)कोंडागांव जिला के माकड़ी ब्लाक में सौर ऊर्जा, स्ट्रीट लाइट के निर्माण एजेंसी के ऊपर कार्यवाही कर घोटाला को उजागर करना एवं निर्माण एजेंसी का नाम सार्वजनिक करना।
(7)इंजिनियर, कृषि, एवं लॉ कॉलेज कोंडागांव जिला में स्थापित करना।
(8)कोंडागांव में शक्कर कारखाना खोला जाए।*
9)केशकाल घाट जाम का मुद्दा।
(10) स्वास्थ्य सुविधा के लचार व्यवस्था के खिलाफ प्रशासन का ध्यानआकर्षित करना।*
(11)स्कूल कॉलेज में शिक्षक की कमी
(12)मध्य बस्तर कोंडागांव को राजधानी रायपुर से रेल लाइन से जोड़ना।*
(13)धान का समर्थन मूल्य 5000 रूपये एवं मक्का का समर्थन मूल्य 4000 रूपये किया जाए।
(14)रसोइया, सफाईकर्मी, विद्यामितान, ए एन एम वार्ड बॉय की शीघ्र नियमितीकरण किया जाए।*आज के धरना में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री टांकेश्वर भारद्वाज जी, संभागीय अध्यक्ष सम्मानित श्री नवनीत चाँद जी, कोंडागांव जिला अध्यक्ष श्री शंकरलाल नेताम जी,युवा मोर्चा संभागीय अध्यक्ष श्री विनोद शोरी जी, संभागीय महामंत्री श्री भारत कौशिक जी, बस्तर विधानसभा अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री चामसिंग कश्यप जी, आईटी शेल जिला अध्यक्ष पी एल विश्वकर्मा जी,कोषाध्यक्ष श्री उदय भंडारी जी, अनिल यादव जी, अगेश नेताम जी,हजारू पोयम जी, नील कश्यप जी, रामदास मंडावी जी, सक्रिय कार्यकर्त्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।*



