राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, मरने वालों में स्कूली बच्चे भी शामिल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक गांव में बिजली गिरने से स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने फोन पर पीटीआई को बताया कि कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जो
गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भोजन अवकाश पर मैदान में खेल रहे थे और वो आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही 6 बच्चों की मौत हो गई।कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग और जिला शिक्षाधिकारी के अलावा मेडिकल टीम गांव पहुंची। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
जांजगीर चांपा में आठ झुलसे एक की मौत
इससे पहले कल जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सुकाली में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ युवक घायल हो गए थे। जिसमे एक नाबालिग बालक की मौत हो गई थी। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।



