छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे पार्टी का 23 को सुकमा में जन समस्याओं को लेकर धरना 

पार्टी के सम्भाग अध्यक्ष श्री नवनीत चांद रहेंगे उपस्थित

 

जगदलपुर।9 सूत्री मांगों को लेकर बस्तर में जन समस्याओं को लेकर उसके निदान हेतु लगातार सक्रिय जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला बॉडी के पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता दिनांक 23/09/2024को सुकमा में धरना देने जा रही है पार्टी के धरने में संभाग अध्यक्ष श्री नवनीत चाँद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।धरना के साथ अपनी मांगों को लेकर पार्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगी।

 

 

उक्त धरना को जनता कांग्रेस पार्टी की संभाग अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने कहा है कि श्रेष्ठ बस्तर का निर्माण एवं विकास की दृष्टि से बस्तर को राष्ट्रीय धारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है पार्टी को बस्तर भर से हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है सभी जिलों की समस्याओं की सूची बनाई जा रही है और उसके निराकरण के लिए पार्टी हर संभव कोशिश और प्रयास करते ही रहेगी सुकमा में हमारे जांबाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता है जो सुकमा के बुनियादी समस्याओं के लिए संघर्षरत है हम सब साथ हैं और हमारी मांगे जनता की मांग है । पार्टी के सुकमा जिला अध्यक्ष एवं युवा सक्रीय नेता पी प्रसाद राजू ने जारी विज्ञप्ति में आगे मांगो की संक्षेप में जानकारी देते हुए कहा कि- वार्ड क्रमांक 14 में गली नंबर 3 ,4 में बारिश के पानी से निकासी की समस्या एवं वहां नाली निर्माण एवं सुकमा में आए बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने के साथ रंगाराज वार्ड में सीसी सड़क निर्माण।इसी तरह वार्ड क्रमांक 6 में पटनम पारा से लेकर कृष्णराजू के खेत तक सीसी सड़क की मांग, कोंटा में अवैध रेत उत्खनन व अवैध परिवहन रोकने की मांग के साथ कोंटा के डूबान क्षेत्र का सर्वे कर वहां बचाव हेतु बाड़ बनाने निर्माण करने और पार्टी को सुरक्षा प्रदान करने जैसे मांगों को लेकर पार्टी संभाग अध्यक्ष श्री नवनीत चांद के निर्देशानुसार अपनी मांगों को लेकर धरना में बैठेगी एवं उक्त मांगों का ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग करेगी।

Related Articles

Back to top button