दैनिक वेतन भोगी 40 दिन से अधिक हुआ हड़ताल पर डटे
विपक्ष में रही भाजपा ने मंच पर आकर नियमितीकरण का निदान की बात कही थी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग में बीते 20- 25 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर नया रायपुर तूता के धरना स्थल पर 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। 40 दिन से अधिक समय से हड़ताल में बैठे कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक शासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है रिस्पांस नहीं मिला है और हम इसी तरह डटे रहेंगे उन्होंने बताया कि जब भाजपा विपक्ष में थी तब पार्टी नेताओं ने मंच में आकर कहा था की जब हम सरकार में आएंगे तब नियमितीकरण कर दिया जाएगा। पर अभी तक शासन ने हमारी सुध अब तक नहीं ली है। हमीक्षी आशा से डटे हैं कि एक दिन हमारी मांगे पूरी हो जाएगी ।विदित हो कि हड़ताल के चलते वन विभाग का मैदानी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बस्तर संभाग के जंगलों में भी हड़ताल का असर दिखने लगा है।
रामकुमार सिन्हा, प्रदेशाध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ



