छत्तीसगढ़

जमीन विवाद मे हुई युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में जमीन विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एक बार फिर से बस्तर जिले में जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई है. पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

 

पुरानी रंजिश में हत्या : बस्तर ASP माहेश्वर नाग ने बताया कि सोमवार की रात बडांजी थाना क्षेत्र के राउतपारा में परमेश्वर यादव अपनी मां के साथ आरोपियों के घर गया हुआ था. जहां पुरानी रंजिश के कारण विवाद शुरू हुआ. धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि 3 लोगों ने मिलकर टंगिया से परमेश्वर पर हमला कर दिया.जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे.

 

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी : हत्या की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी.जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया.पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरु की

 

वहीं करपावंड थाना क्षेत्र में भी एक महिला का शव मिला है. शव को फॉरेंसिक टीम के साथ पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा. बॉडी डी कम्पोज होने के कारण प्रथम दृष्टया कुछ भी कहना संभव नहीं है. मृतिका का नाम प्रमिला कश्यप है. जो मरेठा की निवासी है.

Related Articles

Back to top button