जनता कांग्रेस जे नेता अशोक गंदामी ने बस्तर में सुरक्षा समस्या को लेकर गृह मंत्री से की मुलाकात


प्रेशर पंप से प्रभावित बच्ची के साथ पार्टी सुरक्षा विषय पर भी की चर्चा
सुकमा ।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संभागीय महामन्त्री श्री अशोक गंदामी जी ने बस्तर समस्याओं के साथ प्रेसर बम के चपेट में आकर अपने भविष्य को लेकर जूझ रही बच्ची एवं बस्तर में सुरक्षा के मांग के साथ असुरक्षा से गुजर रही जनता कांग्रेस के नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने जैसे समस्या को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय गृहमंत्री श्री विजयशर्मा जी से मुलाकात कर चर्चा की है।
विदित हो बस्तर विकास के रास्ते आगे बढ़ रहा है परन्तु इस रास्ते मे आज भी बुनियादी समस्याओं के रुकावटों से जन जीवन प्रभावित हो रहा है । इसी तरह के समस्याओं को लेकर आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संभागीय महामंत्री श्री अशोक द्वारा आज रायपुर जाकर गृह मंत्री से मुलाकात की गई एवं उनसे उपरोक्त मामलों को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने इस दौरान उक्त प्रेशर बम से प्रभावित बच्ची के साथ उन्होंने जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद के वाहन के साथ गत दिवस हुई ठोकर एवं उनके सुरक्षा सहित पार्टी पदाधिकारी की सुरक्षा को लेकर पार्टी की मांग इससे जुड़ी बातों को रखी है ।



