प्रतिभाओं के दमकते जुगनूओं से रोशन हो रहा विद्या ज्योति स्कूल…


बच्चों के मारी बाजी पतंजलि द्वारा आयोजित विद्यालयीन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के सोलो,जूनियर व सीनियर पर रहे प्रथम
जगदलपुर,नवीन श्रीवास्त(बस्तर ब्यूरो)/गीत -संगीत को कलाओं का सिरमौर कहा जाता है यह के केवल सुकून ही नहीं देता बल्कि उससे कहीं ज्यादा हमें एक रूहानी शाश्वत आनन्द से जोड़ता है …यह बहुत सराहनीय है विद्यर्थियों में गीत संगीतके प्रति रुझान बढ़ाने लगभग स्कूलों में इसकी व्यवस्था होती है और इस तरह के प्रयास से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है और ऐसे में अवसर मिले तो ऐसे बच्चे खुद को साबित करने से नहीं चूकते गत 14 अगस्त को जगदलपुर के आयोजित विद्यालयीन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूल विद्या ज्योति के बच्चों ने भी यही कर दिखाया ।
विदित हो कि स्थानीय सिरहासार भवन में 14 अगस्त को पतंजलि की ओर से विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। इस
कार्यक्रम में आयोजित विद्याल यीन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों में हिस्सा लिया इन सबमें जगदलपुर के प्रतिष्ठित स्कूल विद्या ज्योति के बच्चों ने शानदार प्रतिभा के साथ आत्मविश्वास का परिचय देते हुए सोलो,जूनियर व सीनियर यानि कनिष्ठ समूह गीत वरिष्ठ एकल गीत एवं वरिष्ठ सामूहिक गीत प्रतियोगिता में प्रथम आकर स्कूल के साथ जगदलपुर बस्तर का भी नाम रोशन किया है ।



