आयुक्त से मिले वार्डवासी, घंटों बहस के बाद एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने का मिला फाइनल आश्वासन

कचरा, गंदगी और असहनीय दुर्गंध की समस्या लेकर वार्डवासी पब्लिक वॉइस के साथ पहुंचे थे निगम
वार्डवासियों ने कहा एक सप्ताह में व्यवस्था नही सुधरी तो करेंगे चक्का जाम
जगदलपुर। असहनीय दुर्गंध, गंदगी और निगम द्वारा वार्ड में डंप किये जा रहे कचरा की समस्या को लेकर महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी वार्ड के सैकड़ो रहवासी पब्लिक वॉइस के सदस्यों के साथ तय अनुसार बुधवार को निगम कार्यालय पहुंचे।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी के सामने वार्डवासियों ने अपनी समस्या खुलकर रखी। वार्डवासियों ने कहा हमारी जिंदगी पशुओं से भी बद्दतर हो गयी है। असहनीय बदबू की वजह से न सो पा रहे हैं न खा पा रहे है और तो और परिवार के लोग लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे है। दोनों वार्ड संक्रमण की चपेट में है आप कचरा डलवाना बंद करें।
गौरतलब है कि लगभग दो घंटे बहस चली पर लोग निगम के किसी भी आस्वासन पर भरोसा करने को तैयार नही थे। पर भी जैसे तैसे आयुक्त महोदय की समझाइश पर एक हफ्ते तक रुकने को तैयार हुये। आयुक्त महोदय ने कहा कि हम सारी चीजों पर बारीकी से समीक्षा करके जनहित में कोई रास्ता अवश्य निकलेंगे और इस बीच यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी ऐसी चीज़ वहां न डले जिससे दुर्गंध या कचरा फैले।
वार्डवासियों ने भी स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह में कोई सार्थक पहल नही हुई तो हम चक्का जाम करेंगे जिसकी जवाबदारी आपकी होगी।
वहाँ उपस्थित पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य, सागर वर्मा, गोपाल तीर्थानि, एस एन कुशवाहा ने कहा कि आयुक्त महोदय ने एक सप्ताह का समय मांगा है उन्होंने पूरी समस्या को गंभीरता से सुना है और सटीक कार्य योजना में समय लगता है इस बात को हम समझते है। आशा है एक सप्ताह में कुछ सार्थक हो, बाकी जैसा वार्डवासियों की सहमति होगी उस पर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान सीमा वर्मा, ज्योति साहू, रीना गुप्ता, निशा श्रीवास, संगीता झा, धनवंती देवी, आशा देवी, लक्ष्मी सिंह, नरेश बाघ, उत्तम साहू, नारायण मिस्त्री, सीतेश गुप्ता, मिथलेश शर्मा, टिलु, पप्पू सहित सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



