छत्तीसगढ़

साहब हमारे वार्ड में भी स्वच्छता का संदेश देने आयें, यहाँ निगम रोज़ खुले में कचरा डालकर जाता

आधी रात निगम फेंक रहा है कचरा, वार्डवासियों में आक्रोश आंदोलन की तैयारी

 

पब्लिक वॉइस संग बुधवार को जाएंगे कलेक्टर और निगम आयुक्त से मिलने

 

कचरा फेंकने और उससे उठने वाली असहनीय दुर्गंध को लेकर रोज़ बन रही विवाद की स्थिति

 

जगदलपुर। महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवा जी वार्ड में प्रतिदिन कचरा डंपिंग को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। उल्लेखनीय है कि दोनों वार्ड के बीच एसआरएलएम सेंटर हैं, जिससे लगा हुआ एक पुराना गिट्टी/मुरुम खदान है जोकि अब गहरी खाई का शक्ल ले चुका है। निगम इस गहरी खाई को कचरे से पाटने का प्रयास कर रहा है। इसी बात को लेकर वार्डवासियों में आक्रोश व्याप्त है, जिसे लेकर समय समय पर आंदोलन हो रहा है।

वार्डवासियों का कहना है कि पूरे वार्ड को संक्रमण ने घेर लिया है। लगभग हर घर मे कोई न कोई बीमार पड़ रहा है और गंदगी और असहनीय दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। लगातार विरोध के चलते कुछ दिन पूर्व कुछ अधिकारी आये थे और उन्होंने आस्वासन दिया था कि जल्द जल्द इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा पर अब तो आधी रात को चोरी छुपे कचरा डाला जा रहा है।

 

इस विषय पर सामाजिक संगठन पब्लिक वॉइस ने कहा कि निगम का कृत्य मानवीय नही कहा जा सकता, इसे कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। स्वच्छता पर बड़े बड़े दावा करने वाले व उसका संदेश देने वाले कभी इस वार्ड में भी स्वच्छता की सुध लेने आये और संदेश को फ़ोटो तक सीमित न होने दे धरातल में लागू भी करवाये। हम बुधवार को वार्डवासियों के साथ कलेक्टर और निगम आयुक्त से मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button