छत्तीसगढ़
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत 9 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड

बलौदाबाजार. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही. कोर्ट ने फिर उनकी न्यायिक रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है. बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. आज रिमांड खत्म होने पर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई. कोर्ट ने 9 सितंबर तक उनकी रिमांड बढ़ा दी है.



