छत्तीसगढ़
रायपुर: अस्पताल की पांचवें मंजिल से गिरकर मरीज की मौत

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थानांतर्गत मेडलाइफ हॉस्पिटल में रविवार काे एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम बिसवाल (उम्र 60 साल) है जो उड़ीसा के रहने वाला था। शुरुआती जानकारी के अनुसार मरीज की मौत अस्पताल के पांचवे माले से गिरने से हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक को मानसिक बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने की वजह से उनकी घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि मरीज की काफी ऊंचाई से गिरकर माैत हाे गई है, जांच की जा रही है उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।



