पब्लिक वॉइस के साथ मनोविकास विशेष विद्यालय के बच्चों ने हर्षोउल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जगदलपुर। आजादी के अठत्तरवें वर्षगांठ पर देश अमृतकाल के रस में डूबा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस पर अनेकों स्थल पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वहीं शहर के मनोविकास विशेष विद्यायल, धरमपुरा में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य द्वारा किया गया। आर्य ने अपने उद्धबोधन से बच्चों प्रेरित किया व कार्यरत स्टॉफ को दिव्यांग बच्चों की देखरेख पूरी निष्ठा से करने हेतु साधुवाद ज्ञापित किया।
ध्वजारोहण उपरांत बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जिसमें विशेष तौर पर देश भक्ति गीत, नित्य व वक्तव्य शामिल रहा।
इस दौरान पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य, बबला यादव सहित संस्था की डायेरेक्टर सि० एन्सी मारिया, प्राचार्या सि०प्रेमशीला टोप्पो, वार्डन सि० रेजिना सिंग, ज्योत्सना बरई, मीना पोयाम, चन्दा कश्यप, वेरोनिका दानी, राजेन्द्र सिंह भद्रे, चुम्मन सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, प्रसन्ना नाग, सतबती बघेल, मयॅरी खेडुलकर, सलोनी मोरला, अजय कश्यप, मासे मण्डावी, जयो पुनेम, मंजु सिन्हा
मीना यादव बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।



