छत्तीसगढ़

12 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता 24 अगस्त से विधायक जगदलपुर किरण देव ने किया पोस्टर विमोचन कर जूडो प्रतियोगिता का आगाज

 

 

जगदलपुर ।बस्तर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष माननीय किरण देव प्रदेश अध्यक्ष भारती जनता पार्टी छत्तीसगढ़, विधायक जगदलपुर के कर कमलों द्वारा 12 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता 2024 का पोस्टर विमोचन किया गया इस मौके पर गिनी कंट्रेक्सन के डारेक्टर अखिलेश मिश्रा प्रियांशु कांवेंट स्कूल बस्तर के डारेक्टर राजेंद्र राजपूत सचिव बस्तर जिला जूडो संघ अब्दुल मोईन मौजूद थे

 

उक्त जूडो प्रतियोगिता 24 ,25 अगस्त 2024 को जगदलपुर के टाउन हाल में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग भर के 250 जूडो खिलाडी ओर 20 अधिकारी भाग लेंगे प्रतियोगिता बालक बालिका की वजन व आयु वर्ग की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर केटीगिरी की प्रतियोगिता भारतीय जूडो माहसंघ के नियमों एवं उपनियम के तहत होगी।

Related Articles

Back to top button