छत्तीसगढ़

दो दिवसीय प्रयास सावन मेला का हुआ आयोजन , सावन मेला में अर्जित होने वाली राशि से जरूरतमंद बच्चों की होगी मदद

रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में “हम साथ साथ हैं फाउंडेशन” द्वारा दो दिवसीय प्रयास सावन मेला का आयोजन किया गया है प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की डिज़ाइनर राखियां ,लड्डू गोपाल पोशाक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी ,डिजाइनर सूट, साड़ी ,लहंगा, हाउसहोल्ड आइटम सहित गिफ्ट आइटम भी देखने को मिले। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है, साथ ही सावन मेला की तरफ से अर्जित होने वाली राशि से जरूरतमंद बच्चों को कॉपी ,किताब, और स्कूल बैग का वितरण करना हैं। वही इस मेले के आयोजको ने बताया की 500 की खरीदी पर ग्राहकों को लकी ड्रा मिलेगा। साथ ही इस मेले में फ्री मेंहदी की भी सुविधा उपलब्ध है,

Related Articles

Back to top button