छत्तीसगढ़

हाइवा संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन 4 सुत्री मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

रायपुर –रज्जाक खान।छत्तीसगढ़ में हाईवा परिवहन कल्याण संघ ने अपने 4 सूत्री मांगो के साथ प्रदेश में चल रहे अवैध रेत खनन को लेकर अपनी शिकायतें शासन के सामने रखने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद आज संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजधानी में मुख्यमंत्री आवास के सामने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौपा है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि धमतरी में में हमारे द्वारा अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष मौन प्रदर्शन के साथ गुहार लगाया जा चुका चुका है परंतु कोशिश के बाद भी उसे समय हमारे कलेक्टर से बात नहीं हो पाई फिर हमने छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल रख हमारी मांगों पर इसके बावजूद किसी तरह का ध्यान नहीं देने पर हमने इस तरह के प्रदर्शन का निर्णय लिया था ।परंतु सरकार के दरवाजे खटखटा रही है संघ का कहना हैं कि हाईवे मालिकों के ऊपर पक्षपात पूर्ण कार्यवाही हो रही है अधिकारी केवल ट्रक ड्राइवर और उसके मालिकों पर ही कार्रवाई कर रहे हैं , लेकिन उनकी मांग हैं कि उनके बयान को आधार मानकर अवैध खदान या भंडारण वालों पर भी कार्रवाई हो। साथ ही रेत खदानों पर सरकारी दर से ही लोडिंग और रायल्टी उपलब्ध कराने के लिए खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी जाए। इस दौरान उन्होंने ये भी मांग की महासमुंद जिले में ट्रांसपोटर्रों पर कि गई एफआईआर, जिसमे धारा 379 लगाया जा रहा हैं , उसे भी वापस लिया जाये। हाईवा परिवहन कल्याण संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़े पैमाने में अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा हैं और पूरे प्रदेश को मिला दे तो करीब 45 सौ करोड़ के राजस्व का नुकसान सरकार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button