भारत की कृषि विविधता वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए आशा की किरण- पीएम मोदी

 

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत की विविधता इस देश को विश्व की खाद्य सुरक्षा के लिए आशा की किरण बनाती है। श्री मोदी नई दिल्ली में आयोजित “कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन” का उद्घाटन कर रहे थे। यह सम्मेलन भारत में 65 साल बाद आयोजित किया गया है। सात दिन के इस सम्मेलन में दुनिया भर के 1000 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमे 40 प्रतिशत से अधिक महिला डेलीगेट हैं। उद्घाटन सत्र को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पहल से आज भारत में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर दुनिया में सबसे ऊंची चल रही है तथा भारत कृषि का उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मानव और जमीन के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहा है।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि 65 साल पहले जब

भारत ने मैसूर में इस सम्मेलन का आयोजन किया था उस समय भारत की

खाद्य सुरक्षा दुनिया की चिंता का विषय था, आज भारत दुनिया की खाद्यसुरक्षा की चिंता कर रहा है।

Related Articles

Back to top button