छत्तीसगढ़
बंटी-बबली के स्टाइल में 32 गरीब परिवारों को घर दिलवाने का झांसा देकर की लाखों की ठगी

रायपुर। राजधानी के कमल विहार में मकान दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां बंटी-बबली और उसके सहयोगी ने मिलकर लालपुर में एक ऑफिस खोलकर 32 गरीब परिवारों को सपनों का घर दिलवाने का झांसा दिया देकर लाखों की ठगी की. जिसके बाद आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गए. पीड़ितों शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.



