छत्तीसगढ़

केंद्र और राज्यों के प्रयासों से 2047 में विकसित भारत का सपना होगा साकारः पीएम मोदी

 

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निवेश आकर्षित करने के लिए नीति आयोग को ‘निवेश-अनुकूल चार्टर’ तैयार करने का निर्देश देते हुए शनिवार को कहा कि विकसित भारत का सपना विकसित राज्यों

के माध्यम से साकार किया जा सकता है। श्री मोदी ने आज यहां नीति आयोग की नौवीं संचालन परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक राज्य और जिले को वर्ष 2047 के लिए एक दृष्टिकोण पत्र बनाना चाहिए ताकि विकसित भारत को साकार किया जा सके। उन्होंने युवाओं को रोजगार के लिए तैयार में उनके कौशल और प्रशिक्षण पर जोर दिया और कहा कि विकासशील भारत के लिए प्राथमिकता के रूप में शून्य गरीबी का लक्ष्य रखना चाहिए।

बैठक में प्रधानमंत्री ने नीति आयोग को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सुझावों का अध्ययन करने का निर्देश भी दिया। श्री मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और छह केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button