छत्तीसगढ़
पार्षद कामरान अंसारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर।पार्षद कामरान अंसारी ने पर्यावरण की रक्षा हेतु शांति नगर पीजी उमठे स्वामी आत्मानंद स्कूल में पौधारोपण किया |
पार्षद कामरान अंसारी ने शुक्रवार को शांति नगर स्वामी आत्मानंद पीजी उमठे स्कूल में पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

शांति नगर स्वामी आत्मानंद पीजी उमठे स्कूल में शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया गया |जिसमें स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्या सक्सेना जी एवं समस्त शिक्षक गण एवं पार्षद कामरान अंसारी* ने पौधा रोपण किया | साथ मे स्कूल प्रशासन के सभी सम्मानित शिक्षकगण एवं छात्र छात्रा गण उपस्थित थे |



