छत्तीसगढ़

होटल में युवती के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रेप के आरोप में रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का आरोप है कि निजी कार्य से आए यूपी निवासी युवक ने युवती को मिलने होटल बुलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इस घटना के बाद युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती के परिजनों को भेज दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है. यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है.

इस दौरान आरोपी की पता तलाश के लिए उसके मोबाइल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर पुलिस टीम को चित्रकूट उत्तर प्रदेश रवाना किया गया. जहां काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी रामनरेश गुप्ता ( 34 साल) को ढूंढ निकाला और थाने ले आई. जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button