छत्तीसगढ़

महारानी अस्पताल :आयुष्मान राशि वितरण में शिकायत , आयुक्त से नोडल को हटाने की मांग 

 

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आयुष्मान राशि समान दर से वितरण की मांग

 

जगदलपुर।आयुष्मान योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के वितरण में शिकायत के बाद इस विषय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह परिहार द्वारा अपनी मांगों व शिकायत को लेकर बस्तर आयुक्त के नाम ज्ञापन सोपा गया है। सौपें गए पत्र में स्वास्थ्य कर्म संघ ने आयुष्मान नोडल भारत योजना महारानी अस्पताल जगदलपुर को हटाकर उक्त प्रोत्साहन राशि के संदर्भ में मिली शिकायत की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारीनुसार इस विषय में ज्ञात हो की आयुष्मान योजना के तहत मरीज के इलाज किए जाने पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का प्रावधान है मगर उक्त अस्पताल में कई कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि कार्य के अनुसार नहीं दिए जाने के साथ असमान वितरण की बात सामने आई है। आयुक्त को सौपे पत्र में संघ ने समान दर से यह राशि प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button