FEATURED

महिला से किया दुष्कर्म ,जान से मारने की धमकी देकर किया गलत काम; आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम राजेश्वर यादव (39 वर्ष) है, जो कि आदतन अपराधी बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और गाली-गलौच के मामले में प्रकरण दर्ज हो चुका है। यह मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मई को फरसाबहार थाने में 29 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मई को वह अपने पति, बच्चों और गांव के कुछ लोगों के साथ अपने घर में थी। उसके पति को कमर में दर्द रहता है, इसलिए वह बिस्तर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान दोपहर लगभग 3 बजे आरोपी राजेश्वर यादव उसके घर आया और स्वयं को दवा बनाने वाला बताते हुए कहा कि वह उसके पति के कमर दर्द का इलाज कर देगा। आरोपी ने महिला के पति के पास जाकर कुछ क्रिया की, फिर महिला के हाथ में कुछ चावल देते हुए उसके पति से कहा कि दवा लेने के लिए उसकी पत्नी को तालाब के पास अकेले जाना होगा। महिला आरोपी के कहने पर उसके साथ दवा लेने चली गई। इस दौरान आरोपी ने सुनसान स्थान पर महिला के साथ अचानक मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button